Uncategorized

डॉ. सिकंदर कुमार NIFTEM काउंसिल के सदस्य निर्वाचित

शिमला। राज्यसभा सांसद एवं हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ. सिकंदर कुमार को राष्ट्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी उद्यमशीलता एवं प्रबंधन संस्थान (NIFTEM) काउंसिल का सदस्य निर्वाचित किया गया है। उनकी इस नियुक्ति को हिमाचल के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि के तौर पर देखा जा रहा है।

डॉ. सिकंदर कुमार ने कुछ दिन पहले ही नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री को अपनी पुस्तक भेंट की थी। प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद अब NIFTEM काउंसिल में सदस्य निर्वाचित होने से उनके समर्थकों और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है।

NIFTEM खाद्य प्रौद्योगिकी, उद्यमशीलता और प्रबंधन के क्षेत्र में शिक्षा, अनुसंधान एवं नवाचार को बढ़ावा देने वाला प्रमुख संस्थान है। काउंसिल में डॉ. सिकंदर कुमार की भूमिका से खाद्य प्रसंस्करण, उद्यमिता और युवाओं से जुड़े विषयों को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

डॉ. सिकंदर कुमार हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। राज्यसभा सांसद के रूप में भी वह हिमाचल से जुड़े विभिन्न मुद्दों को संसद में प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

उनके NIFTEM काउंसिल का सदस्य निर्वाचित होने पर हिमाचल प्रदेश के विभिन्न वर्गों से उन्हें बधाई दी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *