पांवटा साहिब: नगर परिषद खेल मैदान में बुधवार देर शाम जंग प्रीमियर लीग-2 (JPL-2) क्रिकेट प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि एडीसी सिरमौर एकता कापटा ने किया। इस दौरान एसडीएम पांवटा साहिब द्विज गोयल विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग और तहसीलदार पांवटा मस्तराम भारद्वाज विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र की नगर परिषद और विभिन्न पंचायतों की टीमों के अलावा नाहन विधानसभा क्षेत्र की चयनित टीमें भी हिस्सा ले रही हैं।
आयोजक समिति के जिला परिषद सदस्य अरिकेश जंग, विशाल वालिया और मोहब्बत अली ने बताया कि जेपीएल-2 में पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से 53 टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता के माध्यम से स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिलेगा।
इस अवसर पर भाटांवाला पंचायत के प्रधान राकेश चौधरी, पूर्व प्रधान पातलियां दाता राम चौहान, पूर्व प्रधान पीपलीवाला जुल्फकार अली, अतर सिंह, किशन ठाकुर, मधुकर डोगरी, नगर परिषद उपाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह मिक्का, पार्षद रविंद्र पाल सिंह, संतराम चौहान, मेहबूब हसन, रफीक मोहम्मद, लाल सिंह तोमर और जाफर अली सहित आयोजन समिति के सदस्य एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
पांवटा में जंग प्रीमियर लीग-2 क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज, एडीसी एकता कापटा ने किया विधिवत शुभारंभ

