सिरमौर के सराहां में आयोजित वामन द्वादशी मेले के समापन समारोह में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सहभागिता की। इस दौरान उन्होंने मेले में पहुंचे स्थानीय लोगों से आत्मीय संवाद किया और क्षेत्र की समृद्ध लोक संस्कृति एवं परंपराओं को करीब से जाना।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे मेले देवभूमि हिमाचल की संस्कृति, परंपराओं और लोकजीवन को जीवंत बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। आयोजन में हिमाचल की लोक संस्कृति और पारंपरिक जीवनशैली की सुंदर झलक देखने को मिली।
उन्होंने वामन द्वादशी मेले के सफल आयोजन के लिए आयोजकों, स्थानीय लोगों और प्रशासन को बधाई दी तथा भविष्य में भी ऐसे सांस्कृतिक आयोजनों को प्रोत्साहित करने की बात कही।
सराहां में वामन द्वादशी मेले के समापन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

