राज्य स्वास्थ्य हिमाचल

सिरमौर में दर्दनाक सड़क हादसा: 4 की मौत, 9 घायल, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

जिला सिरमौर की नोहराधार तहसील के गटलोग के समीप आज हुए दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि नौ लोग घायल हुए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने हादसे में चार लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन को हर संभव सहायता उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को घायलों को बेहतर उपचार सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस दुख की घड़ी में प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है।
मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति तथा शोकाकुल परिवारों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *