राज्य हिमाचल

शिमला के ‘सहकार सदन’ का होगा कायाकल्प, ₹2.85 करोड़ से नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने मालरोड शिमला स्थित ‘सहकार सदन’ के नवीनीकरण कार्य का वर्चुअल शिलान्यास किया। परियोजना पर ₹2.85 करोड़ खर्च किए जाएंगे और इसे 15 जून 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
नवीनीकरण के तहत बहुमंजिला भवन को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा। मेजनाइन फ्लोर पर आधुनिक वर्कस्टेशन व केबिन, ग्राउंड फ्लोर पर नया रिसेप्शन, वर्कस्टेशन और एडवांस स्क्रीनिंग एरिया बनाया जाएगा।
इसके अलावा बेसमेंट-1 में कॉन्फ्रेंस हॉल व वर्कस्टेशन, बेसमेंट-2 में बच्चों के लिए क्रैच तथा बेसमेंट-3 में आधुनिक सुविधाओं और व्यवस्थित स्टोरेज का निर्माण किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि पुराने भवन के नवीनीकरण से इसे नया और आधुनिक स्वरूप मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *