चंडीगढ़ राज्य हिमाचल

बद्दी के पास बनेगी आधुनिक ‘हिम-चंडीगढ़ सिटी’, जल्द शुरू होगा विकास कार्य

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंडीगढ़ के निकट बद्दी क्षेत्र में प्रस्तावित हिम-चंडीगढ़ सिटी की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को परियोजना से जुड़ी सभी औपचारिकताएं तेजी से पूरी कर विकास कार्य समयबद्ध तरीके से शुरू करने के निर्देश दिए।
शहर को आधुनिक, सुनियोजित और टिकाऊ शहरी केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा।
परियोजना में सरसा नदी के किनारे करीब 9 किलोमीटर लंबा रिवरफ्रंट विकसित करने की योजना है।
बेहतर आवागमन के लिए मजबूत सड़क कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।
नई सिटी से क्षेत्र की बढ़ती शहरी जरूरतें पूरी होने के साथ आर्थिक गतिविधियों और रोजगार को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
परियोजना से भविष्य में राज्य के राजस्व में भी महत्वपूर्ण योगदान होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *