राज्य हिमाचल

मुख्यमंत्री ने स्पोर्ट्स, फिटनेस एवं इंफ्रास्ट्रक्चर एक्सपो-2026 का किया अवलोकन

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित स्पोर्ट्स, फिटनेस एवं इंफ्रास्ट्रक्चर एक्सपो-2026 का दौरा किया।
विभिन्न राज्यों और औद्योगिक प्रतिष्ठानों के पवेलियनों का अवलोकन कर प्रतिनिधियों से उपयोगी एवं जानकारीपूर्ण संवाद किया।
टाइम्स ऑफ इंडिया समूह की पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन नीति-निर्माताओं, खिलाड़ियों, खेल प्रशासकों, उद्योगपतियों और निवेशकों को एक साझा मंच प्रदान करते हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह एक्सपो भारत के खेल पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत बनाने और नए सहयोग व निवेश के अवसर सृजित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन स्वस्थ और सशक्त भारत के निर्माण की दिशा में प्रभावी कदम हैं।
इस अवसर पर तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी, विधायक सुंदर सिंह ठाकुर और सांसद अनुराग शर्मा भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *