राज्य स्वास्थ्य हिमाचल

10-11 अगस्त को हिमाचल में मौसम विभाग ने भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बाढ़ और भूस्खलन का खतरा

शिमला: हिमाचल प्रदेश में 10 और 11 अगस्त को मानसून फिर से सक्रिय होने जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, चंबा और सिरमौर समेत कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, भारी बारिश के कारण नदियों और खड्डों का जलस्तर बढ़ सकता है। फ्लैश फ्लड, भूस्खलन, मडस्लाइड और सड़कें बाधित होने जैसी घटनाओं की आशंका है। लोगों को नदी-नालों से दूर रहने और खराब मौसम में अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।

9 अगस्त तक अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहेगा, जबकि 10 अगस्त से बारिश की तीव्रता बढ़ने की संभावना है। 12 अगस्त के बाद मौसम में कुछ राहत मिल सकती है।

प्रदेश में 1 जून से 6 अगस्त तक सामान्य से लगभग 6 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है। इस दौरान 425 मिमी के मुकाबले करीब 400 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग ने लोगों से प्रशासन और मौसम विभाग द्वारा जारी एडवाइजरी का पालन करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *