हमीरपुर से सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को उनके उत्कृष्ट संसदीय योगदान के लिए दूसरी बार प्रतिष्ठित ‘संसद रत्न पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान सांसद के रूप में उनके प्रभावी प्रदर्शन, संसदीय कार्यों में सक्रिय भागीदारी और जनहित से जुड़े मुद्दों को सदन में मजबूती से उठाने के लिए प्रदान किया गया।
अनुराग ठाकुर को यह सम्मान मिलना हिमाचल प्रदेश के लिए भी गौरव का विषय माना जा रहा है। ‘संसद रत्न’ पुरस्कार सांसदों के संसदीय प्रदर्शन और योगदान को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से दिया जाता है। सम्मान मिलने के बाद समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है।
z

