नई दिल्ली। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए नई दिल्ली पहुंच गए हैं। उनके भारत दौरे को दोनों देशों के बीच रणनीतिक और द्विपक्षीय संबंधों की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
भारत दौरे के दौरान राष्ट्रपति पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। इसके अलावा वह विभिन्न देशों के नेताओं के साथ कई महत्वपूर्ण द्विपक्षीय बैठकों में भी हिस्सा लेंगे।
विदेश मंत्रालय, भारत सरकार के अनुसार, पुतिन की यात्रा के दौरान भारत और रूस के बीच आपसी सहयोग, रणनीतिक साझेदारी तथा विभिन्न द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।

