करुणामूलक रोजगार नीति के तहत नियुक्त जेओए (आईटी) प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से मुलाकात की।
प्रतिनिधिमंडल ने नियुक्ति प्रदान करने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
सदस्यों ने संबंधित कार्यालयों में शीघ्र तैनाती देने का अनुरोध किया।
मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश पहले ही जारी किए जा चुके हैं।
करुणामूलक नीति के तहत नियुक्त जेओए (आईटी) प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

