राज्य हिमाचल

स्कोच अवार्ड-2026 के सेमीफाइनल में पहुंचा हिमाचल राज्य अनुसूचित जाति आयोग, मुख्यमंत्री ने दी बधाई

शिमला। हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग को प्रतिष्ठित स्कोच अवार्ड-2026 के सेमीफाइनल के लिए चयनित किया गया है। इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आयोग के अध्यक्ष कुलदीप कुमार धीमान, सदस्य दिग्विजय मल्होत्रा, डॉ. विजय डोगरा और कुमारी शालिनी जम्वाल सहित पूरी टीम को बधाई दी।
आयोग के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर बताया कि ‘अनुसूचित जातियों का कल्याण’ विषय पर किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए आयोग को सेमीफाइनलिस्ट के रूप में मान्यता मिली है और स्कोच ऑर्डर ऑफ मेरिट से सम्मानित किया गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह उपलब्धि अनुसूचित जाति समुदाय के अधिकारों की रक्षा और उनके कल्याण के लिए आयोग के समर्पित प्रयासों का प्रमाण है। उन्होंने इसे हिमाचल प्रदेश के लिए गर्व का विषय बताते हुए कहा कि इससे अन्य संस्थानों को भी जनकल्याण, पारदर्शिता और सामाजिक न्याय के प्रति अधिक प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। साथ ही उन्होंने विश्वास जताया कि आयोग भविष्य में भी इसी समर्पण के साथ कार्य करते हुए प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *