शिमला: हिमाचल प्रदेश में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग ने 20 और 21 जुलाई को चंबा, कांगड़ा, मंडी और सिरमौर सहित कई जिलों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इन जिलों के लिए रेड अलर्ट घोषित किया गया है, जबकि ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, सोलन और कुल्लू में ऑरेंज अलर्ट रहेगा।
मौसम विभाग के अनुसार 22 जुलाई को भी कई जिलों में भारी बारिश का दौर जारी रहेगा, जबकि 23 और 24 जुलाई को कांगड़ा, मंडी, शिमला और सिरमौर में येलो अलर्ट रहेगा। प्रदेश में 26 जुलाई तक लगातार बारिश की संभावना जताई गई है।
विभाग ने चेतावनी दी है कि फ्लैश फ्लड, भूस्खलन और नदी-नालों के जलस्तर में बढ़ोतरी की आशंका है। लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने, नदी-नालों से दूर रहने और मौसम विभाग की एडवाइजरी का पालन करने की अपील की गई है।

