मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने नादौन में 17.52 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के नए भवन की आधारशिला रखी। नए भवन में आधुनिक कक्षाओं के साथ 7 प्रयोगशालाएं, पुस्तकालय, संगीत-नृत्य कक्ष और अन्य अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि भवन निर्माण कार्य इस वर्ष दिसंबर तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 30 सितंबर तक अतिरिक्त शिक्षकों की नियुक्ति करने की भी बात कही।

